{"_id":"62702d19f4c52f4f02248fa9","slug":"eid-badaun-news-bly483530873","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार होते ही खुश हुए रोजेदार, बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार होते ही खुश हुए रोजेदार, बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी करते लोग।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कई दिनों से रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में जुटे रोजेदार चांद का दीदार होते ही खुश नजर आए कि मंगलवार को ईद होगी। बच्चे भी चांद को देखकर चहक उठे और बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ गई। इससे पहले पूरे दिन ईद को लेकर बाजार में खरीदारी हुई।
कई दिनों से लोगों में ईद को लेकर उल्लास का माहौल था। रोजेदार तो इबादत कर ही रहे थे, बाकी लोग भी ईद की तैयारी में लगे थे। सोमवार शाम ईद का चांद दिखते ही खुशियों को पंख लग गए। बच्चे चांद को देखकर बहुत खुश हुए। परिवार की महिलाएं मंगलवार को बनाए जाने वाले पकवानों की तैयारी में जुट गईं तो परिवार के पुरुष सदस्य मेहमानों की खातिरदारी को सामान लाने निकल पड़े। इससे पहले सोमवार को दिन भर बाजार में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। खाने पीने की चीजों से लेकर कपड़े और जूते खूब बिके।
ईद का दिन मुस्लिम समाज में काफी खास होता है। मस्जिदों में सुबह की इबादत से पहले हर मुसलमान का फर्ज होता है कि वह दान दे। इस दान को जकात उल-फ़ितर कहते हैं। ईद उल-फितर के मौके पर गरीबों और अपने आसपास के कमजोर वर्ग के लोगों को जकात देनी होती है ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी अपनी ईद मना सकें और नए कपड़े पहन सकें। जकात के साथ ही लोग ईद के दिन एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत मिटाने के लिए गले मिलते हैं। रमजान के बाद आने वाली ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान मुस्लिम घरों में मीठा पकवान सिंवई बनता है।
विज्ञापन
--
आपसी सौहार्द से मनाएं ईद
ईद का त्योहार भी दूसरे त्योहारों की तरह दो साल से कोरोना की वजह से बेरंग था। इस बार मंगलवार को ईद पूरे जिले में जोशोखरोश से लोग ईद मनाएंगे। लोगों से अपील है कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और कोई ऐसा काम न करें जिससे दूसरों को तकलीफ हो। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। लोगों में खुशियां और प्यार बांटें।
- तनवीर खान कादरी, प्रवक्ता दरगाह आलिया कादरिया
-
शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार
शांतिपूर्ण व सद्भावना पूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाएं। कोई भी ऐसा काम न करें, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो।
- दीपा रंजन, डीएम
-
ईद के त्योहार में भुलाएं शिकवे
मंगलवार को ईद के साथ ही अक्षय तृतीय का पर्व भी है। ऐसे में सभी धर्मों के लोगों से अपील है कि वह अपने त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। खुराफातियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी