फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Efforts to burn rickshaw driver alive by putting petrol, scorching severely

पेट्रोल डालकर रिक्शा चालक को जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर रूप से झुलसा

Sat, 06 Jun 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Efforts to burn rickshaw driver alive by putting petrol, scorching severely
बदायूं/बिल्सी। बिल्सी कस्बे में शुक्रवार रात कस्बे के मोहल्ला नंबर पांच में कुछ लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर, घटना से मोहल्ले में हड़कंप है।
विज्ञापन

मोहल्ला नंबर पांच निवासी ओमप्रकाश (40) पुत्र जगन्नाथ कस्बे में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। परिवार वालों का आरोप है कि उनके पड़ोसी चरस बेचने का काम करते हैं। वह अक्सर ओमप्रकाश के ई-रिक्शे से आते-जाते थे। इससे आरोपियों पर ओमप्रकाश के किराये के रुपये आ रहे थे। एक दिन पहले यानी गुरुवार को ओमप्रकाश ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे थे। आरोपियों ने रुपये तो नहीं दिए लेकिन उसके साथ मारपीट जरूर कर दी। मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ओमप्रकाश ने फिर रुपये मांगे। इससे आरोपी और ज्यादा चिढ़ गए। उन्होंने ई-रिक्शा चालक को घर के बाहर ही पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद एक बोतल में पेट्रोल निकालकर लाए और ई-रिक्शा चालक के ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार वाले आ गए। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। इसमें गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद परिवार वाले उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। रात साढ़े दस बजे एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए और ओमप्रकाश का हाल जाना।
विज्ञापन

गांजे को लेकर दोनों पक्षों में गुरुवार शाम को विवाद हुआ था। इसके बाद मामला निपट गया था। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति झुलसा है। परिवार वाले दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। जांच की जाएगी, यदि आरोप सही पाया जाता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार रेड्डी, सीओ, बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed