फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Effect of strictness.... E-rickshaws were absent from the market, relief from traffic jam

Budaun News: सख्ती का असर.... बाजार से नदारद रहे ई-रिक्शा, जाम से मिली राहत

Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Effect of strictness.... E-rickshaws were absent from the market, relief from traffic jam
बदायूं। दिवाली के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाजार की ओर आने वाले नौ रास्तों पर पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं, जो त्योहार भर ऑटो, ई-रिक्शा, कार व अन्य वाहनों को बाजार में नहीं आने देंगे। नई व्यवस्था से पहले दिन जाम नहीं लगा। लोगों का कहना है कि अगर यह व्यवस्था आगे भी लागू रहे तो जाम से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

शहर के बाजार में दिवाली को लेकर यातायात व्यवस्था के तहत नो एंट्री लागू की गई है। बाजार की ओर जाने वाले नौ रास्तों पर पुलिस और होमगार्ड ऑटो, ई-रिक्शा आदि को नहीं चलने दे रहे। जाम भी अक्सर इन्हीं की वजह से लगता है।
विज्ञापन

टिकटगंज चौराहे पर एक प्वाइंट बनाया गया है। यहां से वाहनों को हलवाई चौक की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। दूसरा प्वाइंट घंटाघर पर बनाया गया है, यहां खैराती चौक की ओर वाहनों के जाने पर रोक है तो वहीं गोपी चौक और छह सड़का आदि पर भी पुलिस लगाकर वाहनों की नोएंट्री कर दी गई है। बाजार के अंदर भी जगह-जगह पुलिस लगाई गई है। इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मार्ग पर लगाई गईं हैं बैरिकेडिंग
बाजार में यातायात व्यवस्था न बिगड़ेे इसके लिए टिकटगंज चौराहा, कश्मीरी चौराहा, घंटाघर, गोपी चौक, पथिक चौक, खैराती चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर और नेहरू चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं।



यहां खड़े होंगे वाहन
बाजार आने वाले लोगों के लिए तीन पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। बाजार के सबसे नजदीक घंटाघर और अनाज मंडी में पार्किंग स्थल मौजूद है। बाजार में खरीदारी करने वाले लोग आराम से यहां वाहन खड़े कर सकते हैं। तीसरा पार्किंग स्थल श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सामने पुराने बस स्टैंड पर बनाया गया है। यहां पर चार पहिया वाहन खड़े कर सकते हैं।




दिवाली के मद्देनजर बाजार में ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की नोएंट्री बुधवार शाम से लागू कर दी गई है। जगह-जगह प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। - आरएल राजपूत, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed