{"_id":"f18d031e06b9fcff437c07571d16c00b","slug":"education-is-a-lamp-burning-every-child-to-go-to-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षा का दीप जलाना है, हर बच्चे को स्कूल जाना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षा का दीप जलाना है, हर बच्चे को स्कूल जाना है’
badaun
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के तहत विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव मझिया स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने गांव में रैली निकालकर अभिभावकों को अपने छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन कराने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह और प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर ने किया। रैली गांव के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बच्चे तरह-तरह के नारे लगाते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने को प्रेरित कर रहे थे। प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने कहा कि इस साल पहली अप्रैल से नया सत्र शुरु हो रहा है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए वह अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं। रैली में संगीता रस्तोगी, प्रतिभा, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार, प्रीति, ललितेश, अमनदीप आदि थे।
विज्ञापन
बिसौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राइमरी स्कूल, दांवरी के छात्रों ने गांव में स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों के हाथों में नारे लिखी तख्तियां थी। शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष रोशनलाल गोविल ने गांव के लोगों को शिक्षा का महत्व बताया। कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को पूर्ण वनाती है। इस मौके पर रोशनलाल, गगनजीत, संजय तिवारी, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, भुवनेश कुमार, सुमन शर्मा, शैलेंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन