{"_id":"5e4d84648ebc3ef2da74c507","slug":"education-council-employees-association-badaun-news-bly3965868124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अमित
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोशिएन के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी अमित भास्कर को जिलाध्यक्ष और गोविंद कुमार को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय अध्यक्ष तापस मिश्रा और मंडलीय मंत्री प्रमोद पाल सिंह की मौजूदगी में हुई।
परिषदीय कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव में जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के अलावा प्रियंका खन्ना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बजहुल कमर को जिलामंत्री, राकेश कुमार उपाध्याय को संयुक्त मंत्री और रामस्वरुप को उपाध्यक्ष नामित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष ने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन व संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरवर अली, गौरव यादव, आदित्य प्रभाकर, राहुल यादव, शेखर सिंह, नीलेश सक्सेना, अचला राठौर, कुलदीप पाराशरी, राजीव शर्मा, सचिन सिंघल, मुनीश कुमार आदि मौजूद रहे।