फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

एडेड कॉलेजों कर रहे विरोध, कहा-एनजीओ को दें एमडीएम को काम

Tue, 13 Sep 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। जिले में शासकीय सहायता प्राप्त(एडेड) कॉलेजों के अधिकतर प्रधानाचार्यों ने विभागीय अधिकारी को पत्राचार किया है। इसमें उन्होंने कहा कि पूर्व में एमडीएम वितरण जिस प्रकार एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा था, वैसे ही किया जाए। कॉलेज स्तर से एमडीएम नहीं बनवाया जाएगा, क्योंकि इसकी वजह से पढ़ाई पर ज्यादा फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन

इधर, जिले में पिछले 12 दिन से एमडीएम नहीं बनाया जा रहा है। वहीं उप्र प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता सुनील मिश्र ने कहा कि यदि एमडीएम वितरण के नाम पर प्रधानाचार्यों का उत्पीड़न किया गया, तो प्रदेश भर में परिषद असहयोग आंदोलन करेगी। इसको लेकर शासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्य की बैठक मंगलवार को डीआईओएस के साथ में होगी। वहीं सीडीओ ऋषिराज का कहना है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में कॉलेज स्तर पर एमडीएम बनाया जा रहा है। ऐसे में बदायूं में भी बनाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed