{"_id":"62d45fd478b0827bf975eac6","slug":"education-badaun-news-bly491673399","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सेंटरों पर 1647 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, 62 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सेंटरों पर 1647 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, 62 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
उझानी में तलाशी के दौर से गुजरते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/उझानी। जिले के तीन सेंटरों पर रविवार शाम नीट की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। दिन में दो बजे से परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को त्रिस्तरीय तलाशी से गुजरना पड़ा। वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक का भी इस्तेमाल किया गया। कोऑर्डिटर रवींद्र भट्ट ने तीनों सेंटरों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए पंजीकृत 1709 परीक्षार्थियों में तीनों सेंटर पर 62 गैरहाजिर रहे। इस तरह 1647 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, शेखूपुर में केंद्रीय विद्यालय और उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में नीट की परीक्षा से पहले ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। तीनों सेंटरों पर 11 बजे से एंट्री शुरू हुई। गेट पर तलाशी के बाद परिसर में अंदर पहुंचने से पहले दो बार और जांच की गई। मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया गया। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन से परीक्षार्थियों की हाजिरी दर्ज की गई।
प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन किया गया। कोऑर्डिनेटर रवींद्र भट्ट के मुताबिक, तीनों सेंटर पर पंजीकृत 1709 परीक्षार्थियों के मुकाबले 1647 स्टूडेंट्स ही बैठे। 62 परीक्षार्थी गैरहाजिर हो गए। बता दें कि नीट की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की देखरेख में हुई है।
विज्ञापन
-
प्रत्येक सेंटर पर तैनात रहे पांच पुलिस कर्मी
नीट की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तीनों सेंटरों पर पुलिस भी तैनात रही। हर सेंटर पर एक-एक दरोगा और चार-चार सिपाही थे। इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने सेंटरों के आसपास किसी को भी फटकने नहीं दिया। परीक्षार्थी भी एक बार सेंटर में एंट्री कर गए तो उन्हें फिर बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। परीक्षार्थी मास्क लगाकर ही सेंटरों पर पहुंचे। दूर इलाकों से आए परीक्षार्थियों के बैग समेत अन्य सामान गेट पर ही जमा करा लिया गया।
-
तीनों सेंटर पर परीक्षार्थियों को मिला बोतलबंद पेयजल
नीट की परीक्षा को लेकर आयोजकों की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा का भी विशेष ख्याल रखा गया। बिजली सप्लाई फेल होने की स्थिति में जनरेटर पहले से ही चालू रखे गए। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में पहुंचने से पहले ही बोतलबंद पेयजल मुहैया करा दिया गया। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी गेट से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। बेहतर व्यवस्थाओं को दावा किया गया है।
-
जिले के तीनों सेंटरों पर नीट की परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई है। इसके लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन की ओर से बेहतर इंतजाम कराए गए थे। परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया। किसी भी परीक्षार्थी को दिक्कत नहीं होने दी गई। परीक्षा के बाद अधिकतर का फीडबैक भी लिया गया।
- रवींद्र भट्ट, कोऑर्डिनेटर