फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

शिक्षकों की लापरवाही, बीएसए ने की कार्रवाई, प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 06 Jul 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
education
स्कूल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते बीएसए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर सुबह बंद मिला। जब स्कूल खुला तो रजिस्टर में प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर मिले, जिस पर उनको निलंबित कर दिया गया। संविलयन विद्यालय उरौलिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक से लेकर कुछ शिक्षक गैरहाजिर मिले। इनके वेतन पर रोक लगाई गई। संविलयन विद्यालय गौरामई दोपहर के समय से पहले बंद मिला।
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने जब से दोबारा बदायूं में बीएसए बनकर आए हैं, तब से उनके तेवर अलग ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने चार्ज ग्रहण करने के साथ ही शिक्षकों को चेतावनी दे दी थी कि वह समय से स्कूल पहुंचें और छात्र-छात्राओं को पढ़ाने पर विशेष जोर दें। चार्ज ग्रहण करने के साथ ही बीएसए ने अगले दिन से स्कूलों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएसए ने ब्लॉक सालारपुर के प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर का निरीक्षण किया तो वह बंद मिला। उनके सामने ही रसोइया द्वारा विद्यालय खोला गया तो बीएसए ने पाया कि उपस्थिति पंजिका में प्रधानाध्यापक रीता रानी के हस्ताक्षर मौजूद थे, इस पर उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कुछ सहायक अध्यापक समेत उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर में भी कुछ स्टाफ गैरहाजिर मिला। इस पर उनके वेतन/मानदेय पर रोक लगा दी। संविलयन विद्यालय उरौलिया के निरीक्षण में इंजार्च प्रधानाध्यापक मयंक दीप, सहायक अध्यापक नीरज कुमार सिंह, शिक्षामित्र कमर जहां, नूरे आसमां, अनुचार आलिम खां अनुपस्थित मिले। संविलयन विद्यालय गौरामई निरीक्षण के दौरान बंद मिला। दोनों स्कूलों स्टाफ के वेतन/ मानदेय पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed