फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

फलों में सिर्फ केला...दूध में होवे खेला

Tue, 05 Jul 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
education
बरसुआ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को नहीं मिला दूध। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील वितरण को अफसर बिल्कुल भी संजीदा नहीं हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया। ब्लॉक क्षेत्र के अधिकतर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सब्जी-रोटी तो बनी लेकिन कुछ विद्यालयों में जहां फल बंटे, उनमें सिर्फ केला था तो दूध के साथ तो मानो ‘खेला’ हो गया।
विज्ञापन

मानकपुर प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील के इतर दाल-रोटी बनी। शिक्षिका की मौजूदगी में बच्चों ने फल मिलने की बात तो कही लेकिन मौके पर टोकरी नजर नहीं आने पर जवाब मिला कि फल खरीदने के लिए प्रधान ने किसी को बाजार भेजा है।
विज्ञापन

रौली में बच्चे सब्जी-रोटी खाते नजर आए। जमरौली प्राथमिक विद्यालय के बच्चों दूध मिलने इन्कार कर दिया। प्रधानाध्यापिका बेबी फरीदा बोलीं- प्रधान जिले से बाहर हैं, सो फलों में केला अगले दिन बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमरौली से ही थोड़ा आगे ब्लॉक क्षेत्र के ही गांव बरसुआ के संविलियन विद्यालय में बच्चों को सब्जी-रोटी थोड़ी देर से जरूर मिली लेकिन दूध को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित बोले कि फिलहाल कमी चल रही है। आने वाले दिनों में दूध भी मुहैया कराया जाएगा। बरसुआ के संविलियन विद्यालय को पिछले दिनों ही बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने गोद लिया है।
जिन विद्यालयों में बच्चों को मौसमी फलों समेत अब तक एक बार भी दूध नहीं मिला है, उनकी फेहरिस्त में शामिल सिरसौली विद्यालय में एक छात्र ने प्रधानाध्यापक संजीव गंगवार के सामने ही पौष्टिक आहार की पोल खोल दी। यहां बच्चों को मौजूदा शैक्षिक सत्र में न तो केला मिला है और न ही दूध नसीब हो पा रहा है।
-------
आम महंगा.. केला सस्ता, तो इसी को खिलाओ
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को केला इसलिए खिलाया जा रहा है क्योंकि बाजार में उसका रेट करीब 20-25 रुपये दर्जन है। मौसमी फलों में अच्छा आम 40 रुपये प्रति किलो से कम नहीं मिल रहा। चार-पांच आम ही एक किलो वजन के हो जाते हैं। ऐसे में एक आम करीब 10 रुपये का पड़ता है। अमरूद का सीजन हो तो केला से भी सस्ते में जुगाड़ हो जाता है। रही बात दूध की तो 55 रुपये प्रति किलो का दूध खरीदकर बच्चों को पिलाने का प्रयास ही नहीं किया जाता।
यहां बता प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को सौ ग्राम तो जूनियर के छात्र-छात्र को डेढ़ सौ ग्राम दूध देने का नियम है।
--------
रसोई में चूल्हे पर पकाया खाना
संविलियन विद्यालय बरसुआ में तीनों रसोइया चूल्हे पर खाना पकाती मिलीं। प्राथमिक और जूनियर के बच्चों को मिलाकर संख्या करीब साढ़े तीन सौ है। रसोइया महिलाएं रोटी सेंकते समय पसीने से तरबतर थीं। रोजाना ही उन्हें ऐसे ही दाल या फिर सब्जी बनाने के बाद रोटियां सेंकनी पड़ती हैं। पूछने पर हेडमास्टर और शिक्षकों का तर्क था कि जल्दी की खातिर ऐसा करना पड़ता है।

-
ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील मेन्यू के अनुरूप भोजन और पौष्टिक सामग्री मुहैया कराई जा रही है। मौसमी फल भी बांटे जाते हैं। दूध भी पिलाया जाता है लेकिन कुछ स्थानों पर दूध को लेकर दिक्कत सामने आई है। वहां दूध के नाम पर धनराशि भी अवमुक्त नहीं की गई है।
- शशांक शुक्ला, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed