फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

देहात में बंद रहे कई स्कूल, जो खुले वहां पर कम पहुंचे बच्चे

Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
education
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रामपुर भी बंद रहा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शिक्षकों के न पहुंचने के कारण बृहस्पतिवार को कई परिषदीय स्कूल बंद रहे। ऐसे में स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं को बैरंग होना पड़ा। सबसे ज्यादा खराब हालात देहात क्षेत्र के रहे। इधर जो स्कूल खुले भी उनमें विद्यार्थी काफी कम संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

शासन ने 16 जून को परिषदीय स्कूल खोलने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूल खोले जाने थे, पर जिले में शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। यह बात बीएसए के निरीक्षण में साफ हो गई। बीएसए को ब्लॉक दातागंज का प्राथमिक विद्यालय बिरिया डांडी और म्याऊं का उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रामपुर बंद मिला, दातागंज के प्राथमिक विद्यालय घिलौर में सहायक अध्यापक निशि सक्सेना, वंदना यादव गैरहाजिर थीं। जबकि स्कूल में पंजीकृत 311, प्राथमिक विद्यालय सैंजनी में पंजीकृत 228, प्राथमिक विद्यालय भगौतीपुर में पंजीकृत 151, प्राथमिक विद्यालय सुकटिया में पंजीकृत 197, उच्च प्राथमिक विद्यालय मझरा खास में पंजीकृत 129 बच्चों के सापेक्ष कोई बच्चा उपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन

यही नहीं संविलियन विद्यालय बक्सेना में पंजीकृत 772 बच्चों के सापेक्ष मात्र दो, म्याऊं ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दुबरी में पंजीकृत 89 बच्चों के सापेक्ष मात्र पांच, प्राथमिक विद्यालय जलेवी नगला में पंजीकृत 119 बच्चों के सापेक्ष मात्र नौ बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इंचार्ज प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रामपुर बंद मिला। इस दौरान बीएसए को ग्रामीणों ने बताया कि यह स्कूल अधिकतर बंद रहता है। विद्यालय के मुख्य द्वार के बाएं साइड पर चहारदीवार टूटी हुई थी। विद्यालय परिसर में अत्यन्त गंदगी थी। ऐसे में बीएसए ने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंशुल अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed