फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

परिषदीय स्कूलों में अब तक सिर्फ 53 फीसदी दाखिले हुए

Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए। जिले को नए दाखिले कराने का लक्ष्य भी दिया गया, लेकिन अभी यह दूर की कौड़ी लग रहा है। दरअसल, शासन स्तर से बेसिक शिक्षा विभाग को 30 अप्रैल तक 78110 नए नामांकन करने का लक्ष्य दिया गया, लेकिन इसके सापेक्ष अब तक सिर्फ 53 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का ही नामांकन हो सका है। ऐसे में शासन ने तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 2155 परिषदीय स्कूल हैं, जिसमें 1502 प्राथमिक और 653 उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालय है। इन विद्यालयों में पिछले साल तक तीन लाख 56 हजार 560 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। शासन ने इनकी संख्या में वृद्धि करते हुए चार लाख 34 हजार 670 विद्यार्थियों के प्रवेश का लक्ष्य दिया लेकिन अब तक केवल तीन लाख 38 हजार 657 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

--------------
बिना मान्यता के करीब दो दर्जन से ज्यादा स्कूल कराए बंद
जब शासन स्तर से परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के निर्देेश दिए गए, तब अधिकारी से लेकर शिक्षकों तक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से दाखिला प्रतिशत बेहद कम रहा। जब शासन स्तर से इसको लेकर सख्ती की गई, तो विभागीय अधिकारियों ने इसे कुछ गंभीरता से लिया, और जिले में बिना मान्यता के चल रहे दो दर्जन स्कूलों को बंद कराया और वहां पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शासन की तरफ से बच्चों के दाखिले का लक्ष्य मिला है। इसके लिए सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है, कि वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें। जो भी इसमें लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed