{"_id":"6262ff9381e2d235b27f0ab8","slug":"education-badaun-news-bly482412411","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूल बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूल बंद कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदायूं में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में छात्रों का प्रवेश लेने का धंधा खूब फल-फूल रहा है। नवीन सत्र शुरू होने के बाद इस धंधे ने और तेजी पकड़ ली है। जिनके पास पहली कक्षा की भी मान्यता नहीं है और वे 12 वीं तक के प्रवेश ले रहे हैं। विभाग ने ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को उझानी व सालारपुर में अवैध तरीके से संचालित दो स्कूल बंद कराए गए।
शिक्षा का नवीन सत्र शुरू होने के साथ ही बदायूं में भी फर्जी स्कूलों की संख्या में एक दम तेजी आ गई। फर्जी स्कूलों के संचालकों ने अपने यहां पर बेहतर सुविधाएं देने का दावा करते हुए छात्रों के दाखिले करा लिए हैं। सुविधा के नाम पर उनके अभिभावकों से मोटी फीस वसूली जा रही है, इसी क्रम में मामले की जानकारी होने के बाद बीएसए ने फर्जी स्कूलों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
शुक्रवार को ब्लॉक सालारपुर में चल रहे बिना मान्यता के शिव पब्लिक स्कूल को बंद कराया गया। वहीं उझानी में भी एक स्कूल को बंद कराया जिस पर कोई नाम अंकित नहीं था। साथ ही दोनों जगह पंजीकृत बच्चों को परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराने के लिए संबंधित बीईओ को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
-
बिना मान्यता के जो भी स्कूल संचालित हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय संचालकों को सभी मानक पूरे करने होंगे तभी स्कूल संचालित हो सकेंगे।
-डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी