फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा पर दिया था विशेष जोर : डॉ. स्मिता

Mon, 11 Apr 2022 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राजकीय महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने ज्योतिबा फुले के बारे में विस्तार से बताया। कहा-उन्होंने महिलाओं और अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए।
विज्ञापन

डॉ. जैन का कहना था कि महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने के वह प्रबल समर्थक रहे। पुणे में विद्यालय की स्थापना की। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील होने के कारण ब्रिटिश सरकार ने इन्हें शिक्षण के आद्य जनक की उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज कुमार ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले के संपूर्ण जीवन पर छात्राओं से चर्चा-परिचर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ. वंदना ने बताया कि महात्मा फुले ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। इस मौके पर आकांक्षा शर्मा, अनामिका पटेल, फरहाना ने भी विचार रखे। धारणा, हर्षिता, फरहीन, कारिया, अलीशा, स्वाति आदि छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिल्सी में मनाई गई ज्योतिबा फुले की जयंती
बिल्सी। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सर्वप्रथम भगवान बुद्ध एवं फुले जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बीपी मौर्य ने कहा कि फुले जी का मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा। राकेश शाक्य ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने अपना सम्पूर्ण जीवन स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। इस मौके पर हरिओम शाक्य, मनवीर सिंह, टिंकू शाक्य, मनोज शाक्य, धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed