{"_id":"624dea4579c8794a3a169cec","slug":"education-badaun-news-bly4806052193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पकड़ा गया नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पकड़ा गया नकलची
विज्ञापन
विद्यालय में प्रवेश पत्र का निरीक्षण करतीं डीएम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया, उससे पर्ची बरामद हुई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी दो मुन्नाभाई परवेजनगर में परीक्षा के दौरान पकड़े जा चुके हैं। यहां बता दें कि बुधवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 3277 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार सुबह पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 29557 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 3277 परीक्षा गैरहाजिर रहे हैं। वहीं नूरपुर पिनौनी के जनता इंटर कॉलेज में आंतरिक सचल दल ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। ऐसे में उसकी कॉपी को पर्ची के साथ नत्थी कर दिया। साथ ही परीक्षार्थी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यहां बता दें कि 28 मार्च को परवेजनगर के आरडीएमआर इंटर कॉलेज में दो मुन्नाभाई असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े जा चुके हैं। डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने बताया नुरपूर के जनता इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी नकल करता हुआ मिला। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही सभी को निर्देशित किया है सभी सचल दल गंभीरता के साथ में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें।
--
जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्त नजर
बदायूं। बलिया में पेपर लीक होने के बाद प्रशासन ने जिले में हो रही बोर्ड परीक्षा में पहले से ज्यादा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रशासन को जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची सौंपी है। इसमें 27 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिन पर प्रशासन ने अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के उद्देश्य से शासन स्तर से नियमों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं, वहीं शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करके जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों का नामित करते हुए इन संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि इन केंद्रों पर नकल माफिया हावी न हो सके। बुधवार को अधिकारियों ने संबंधित केंद्रों पर परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया, साथ ही अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को दी। संवाद
--
डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बदायूं। डीएम दीपा रंजन व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पंचायत गुलड़िया के डॉ. सतीश चंद्र सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम-एसएसपी ने स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेट का मिलान किया। परीक्षा कक्षों में आकर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी चेक किए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, इसलिए परीक्षा में लगे सभी लोग दायित्वों का पालन करें। संवाद