फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा पर संकट के बादल

Thu, 20 Jan 2022 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। कोरोना महामारी के चलते परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई बेपटरी हो गई है। पिछले सत्र में वार्षिक परीक्षाओं में औसत अंक देकर बच्चों को पास किया गया था। इस सत्र में भी स्थिति खराब है, अब तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी नहीं हुईं हैं। अब मौजूदा हालात देखते हुए वार्षिक परीक्षा पर भी संकट के बादल छा गए हैं, क्योंकि कोरोना के चलते परीक्षा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के चलते पिछली साल स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हो सकी थी। वहीं परीक्षाओं को भी रद्द करना पड़ा था। ऐसे में परिषदीय स्कूल में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था। हालांकि इस साल कुछ समय के लिए स्कूलों को खोला गया, लेकिन फिर से कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से इन्हें फिर बंद कर दिया। ऐसे में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं का समय लगभग निकल गया है, वहीं अब वार्षिक परीक्षाओं पर संकट के बादल छा गए हैं, क्योंकि अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस समय परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है। उधर रोजाना काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे। वहीं विधानसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में इस बार भी वार्षिक परीक्षाएं होना संभव नहीं लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शासन स्तर से परीक्षाओं को कराने के लिए अब तक कोई तिथि नहीं आयी है। जैसे ही तिथि आती है तो उसी के अनुरूप तैयारी की जाएगी। फिलहाल इसके बारे और कुछ नहीं कहा जा सकता है।
- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed