फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

एपीजे अब्दुल कलाम और लक्ष्मीबाई टोली चैंपियन

Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
education
त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सीओ छात्रा को पुरस्कृत की सीओ। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पुलिस माडर्न स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने तंबुओं का शहर बसाने के साथ सुंदर रंगोली और गेट सजाए। स्काउट में एपीजे अब्दुल कलाम और गाइड में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई टोली ओवरऑल चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन विद्यालय प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्रा ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी आलोक मिश्र ने कहा कि अनुशासित बच्चे ही इतिहास रचते और शौर्य गाथा लिखते हैं। सीओ उझानी गजेंद्र श्रोत्रिय और प्रशिक्षण अधीन सीओ शुभेंद्र गोपाल ने बच्चों द्वारा बसाए तंबुओं के शहर के निरीक्षण किया। वरिष्ठ स्काउट गाइड प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने कहा कि स्काउट प्रशिक्षणों से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक विकास के साथ अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित होती है। स्काउट के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को सहयोग दें, संस्कार सिखाए और उनकी अद्भुत क्षमताओं को पहचानें।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्काउट वर्ग में एपीजे अब्दुल कलाम टोली प्रथम, चंद्रशेखर आजाद द्वितीय और महात्मा गांधी तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई कंपनी प्रथम, रानी दुर्गावती द्वितीय और अहिल्याबाई तृतीय स्थान पर रही। शिक्षिका तुलसी, दीपा आर्य और गुंजन भटनागर निर्णायक रही। आकांक्षा, तनु, परी, स्वाति, फहद खान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूनम सक्सेना, निधि द्विवेदी, मीनू वत्रा, अल्पना शाक्य, नवीन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन रत्ना दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed