{"_id":"61a70cc1e495a945ac16db5b","slug":"education-badaun-news-bly4678136110","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मीटर दौड़ में राज ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मीटर दौड़ में राज ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
बदायूं में कुर्सी खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ते बच्चे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी। ब्लॉक संसाधन केंद्र सलारपुर में मंगलवार को तहसील स्तरीय दिव्यांग बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की 25 मीटर और 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सालारपुर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक सालारपुर पर हुई दिव्यांग बाल क्रीडा में विकास क्षेत्र जगत, उझानी, कादरचौक और सलारपुर के क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्राथमिक स्तर पर 25 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय के राज पहले स्थान पर, जुबेर दूसरे और जाहिद तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में फूलबानो प्रथम, आरुषि द्वितीय और कुमकुम तृतीय नंबर पर रहीं।
बालिकाओं की 25 मीटर दौड़ में निर्दोष ने पहला, शिखा ने दूसरा और शिफा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में पहले नंबर पर मनतशा, दूसरे पर शिवा और तीसरे नंबर पर गुलशन शिफा रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में विनय प्रथम, गुलशन द्वितीय और दीपक तृतीय नंबर पर रहे। विजेता बच्चों को अतिथियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रीय विशेष शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, दुष्यंत सिंह, विपिन पटेल, संदीप वर्मा, निशा सिंह, मयंक राठौर, वीरेश पटेल, समेकित शिक्षा के विशेष प्रशिक्षक राजेश मौर्य, दिव्या उपाध्याय, सरिता देवी, संदीप राय, इंदल कुमार, रेखा देवी, सुमित रस्तोगी, ताहा खान, आदित्य मौजूद रहे।