{"_id":"614cd4398ebc3efda202a3f7","slug":"education-badaun-news-bly460639516","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला के एक प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षिकाओं के बीच मारपीट और एक शिक्षिका के बाहरी लोगों को बुलाकर हस्तक्षेप कराने के मामले में बृहस्पतिवार दोपहर तक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में डटे रहे। बाद में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने जांच पूरी कर रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेज दी है।
प्राथमिक विद्यालय की दो शिक्षिकाएं बुधवार सुबह स्कूल पहुंचने के बाद आपस में भिड़ र्गइं थीं। एक शिक्षिका ने दूसरी पर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाकर मारपीट कराने का आरोप भी लगाया। देर शाम दोनों शिक्षिकाएं अपना पक्ष रखने कोतवाली पहुंचीं । बताते हैं कि दोनों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई लेकिन पुलिस ने अगले दिन बृहस्पतिवार पूर्वाह्न में उन्हें फिर कोतवाली बुलाया। दोनों पक्षों में बातचीत हुई और उन्होंने दोपहर बाद रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। दोनों ही पक्ष सुलह के मूड में नजर आए।
बकौल प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह चाहर- दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए लेकिन बाद में कोई भी पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आया। उधर, बीईओ शशांक शुक्ला के मुताबिक- स्कूल के अंदर इस तरह के मामले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों और रसोइया के भी बयान दर्ज
बुधवार को कछला के विद्यालय में दो शिक्षिकाओं के बीच मारपीट और कहासुनी की जांच कर चुके बीईओ शशांक शुक्ला ने असलियत का पता लगाने के लिए पूरे स्टाफ के बयान दर्ज किए। विद्यालय में तीन शिक्षामित्र और रसोइया भी है लेकिन बुधवार को एक शिक्षामित्र अवकाश पर रहा। उन्होंने मौके पर मौजूद रसोइया और शिक्षामित्रों के बयान दर्ज किए।