फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

प्राथमिक विद्यालय में भिड़ीं दो शिक्षिकाएं

Thu, 23 Sep 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
education
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों एक विद्यालय में आठ छात्राओं को रात में कमरे से बाहर निकालने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बुधवार को कछला के प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं। आरोप है कि एक ने अपने परिजन को बुलाकर दूसरी की पिटाई करवा दी। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) शशांक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और शिक्षिकाओं से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

मामला सुबह करीब नौ बजे का है। कछला के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाएं रोजाना की तरह पहुंचीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो शिक्षिकाओं में कहासुनी हो गई। जिसने बाद में मारपीट का रूप ले लिया। एक शिक्षिका का आरोप है कि दूसरी ने अपने परिजन और रिश्तेदारों को बुला लिया। जिसने उससे मारपीट की। उसी शिक्षिका ने फोन करके बीईओ शशांक शुक्ला को भी पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे बीईओ ने दोनों शिक्षिकाओं और बच्चों से घटना की जानकारी ली। इधर इस मामले में पीड़ित शिक्षिका ने कछला पुलिस को भी तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह चाहर का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। बीईओ खुद मौके पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कछला के विद्यालय में दो शिक्षिकाओं के बीच मारपीट की जानकारी मिलने पर मौके पर गया था। दोनों पक्ष से जानकारी कर ली है। अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है। इस तरह के किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक शिक्षिका ने शिकायत की है।
- शशांक शुक्ला, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed