{"_id":"6001e98f8ebc3e32f33c9a07","slug":"education-badaun-news-bly433907722","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्रों ने परीक्षा की तिथि बढ़ाने को दिया प्रत्यावेदन, हटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्रों ने परीक्षा की तिथि बढ़ाने को दिया प्रत्यावेदन, हटी परीक्षा
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को प्रत्यावेदन दिया था कि कोरोना काल के दौरान उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। जिसकी वजह से परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए। जिसके बाद में कॉलेज प्रशासन की तरफ से यूनिवर्सिटी से परीक्षा हटवाने की बात कही गई। ऐसे में शुक्रवार को शुरू होने वाली परीक्षा की तिथि हटवा दी गई है। जल्द ही दोबारा परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।
मार्च 2020 में कोरोना काल के दौरान सभी स्कूल, कॉलेजों को बंद दिया गया था। अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने बाद में 19 अक्तूबर को शर्तों के साथ में स्कूलों को खोल दिया, लेकिन शासन ने बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज को दो नवंबर से पढ़ाई कराने की अनुमति दी। ऐसे में दो नवंबर से पढ़ाई शुरू हो गई, लेकिन कोरोना काल के दौरान एमबीबीएस प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई काफी बाधित हुई थी। ऐेसे में जब 15 जनवरी से यूनिवर्सिटी परीक्षा शुरू होने की तिथि आयी तो छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तिथि हटाने के लिए प्रत्यावेदन किया। ताकि वह परीक्षा को लेकर कुछ और तैयारी कर सके। प्रत्यावेदन मिलने के बाद प्राचार्य ने रूहेलखंड यूनिवर्सिटी में बात की और परीक्षा को आगे बढ़ाने की बात कही। इस पर यूनिवर्सिटी के द्वारा परीक्षा की तिथि हटा दी गई। जल्द ही आगामी तिथि यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी की जाएगी।
छात्र-छात्राओं ने प्रत्यावेदन दिया था कि उनकी पढ़ाई कोरोना काल की वजह से बाधित हो गई। ऐसे में परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाए। इसको लेकर यूनिवर्सिटी से बात की थी, उन्हें परीक्षा टाल दी है। अब परीक्षा के लिए अगली तिथि जारी की जाएगी। हालांकि परीक्षा फरवरी के अंत तक होगी है।