फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

एक शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सेवा समाप्ति का नोटिस

Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं/ अलापुर। जनपद में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने के मामले में दो शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। वहीं, एक शिक्षक के खिलाफ गुरुवार को अलापुर थाने में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई जबकि दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों की फाइल एक बार फिर से विभाग में तेजी से दौड़ने लगी है। पहले हुए जांचों में एसआईटी ने जनपद में 42 लोगों फर्जी अभिलेखों के आधार पर शिक्षक पद पर नौकरी करते हुए मिले थे। हालांकि शुरूआत में ही तीन शिक्षक अपने आप ही नौकरी छोड़कर चले गए थे। फिर भी शासन के निर्देश पर विभाग ने इन लोगों पर अपना शिकंजा कसते हुए निलंबित कर दिया। साथ ही एफआईआर कराने के लिए प्रक्रिया अमल में लायी थी। इसके बाद इन शिक्षकों ने कोर्ट की शरण ले ली।
विज्ञापन

कोर्ट ने राहत देते हुए दोबारा ज्वाइनिंग के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षकों को ज्वाइन कराया गया। साथ ही विभाग की अन्य प्रक्रिया चलती रही। इसके तहत सभी फर्जी शिक्षकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई। इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ पाती, उससे पहले कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए। इसकी वजह से सारी कार्रवाई को रोक दिया गया। वहीं, बीएसए के अनुसार लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद कोर्ट ने फिर इसमें अपना फैसला सुनाया। दो शिक्षकों को पूरी तरह दोषी माना। इसमें ब्लॉक जगत के गांव गभियाई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पंकज कुमार और दातागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भुझिया में तैनात अशोक कुमार शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इनको सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। वहीं पंकज कुमार के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जबकि दूसरे शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर जाएगी। अन्य शिक्षकों पर अभी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हें। बीएसए ने अन्य शिक्षकों की सेवा समाप्ति का नोटिस नहीं दिया है बल्कि उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए है। साथ ही अन्य शिक्षक जिन पर कार्रवाई पहले की गई थी, उनके वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। - रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed