फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Echo collides with car, three people injured

Budaun News: कार से इको भिड़ी, तीन लोग घायल

Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Echo collides with car, three people injured
उझानी। बाइपास पर बृहस्पतिवार दोपहर डिवाइडर के कट के पास कार के ब्रेक लेने पर पीछे से इको भिड़ गई। इको कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा मानकपुर मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन

सहसवान में मोइद्दीनपुर निवासी इको सवार लोग बदायूं से लौट रहे थे। डिवाइडर के कट के पास आगे चल रही कार ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में ब्रेक लिया, उसी दौरान इको चालक नियंत्रण खो बैठा। इको पीछे से दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे में इको सवार नीरज (20) पुत्र नरेश और ईश्वरवती (60) पत्नी सुरेश समेत दूसरी कार में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। नीरज और ईश्वरवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। नीरज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी कार में सवार घायल युवक को परिजन निजी क्लीनिक पर ले गए हैं। उसके मामूली चोट बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed