फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-Shram Yojana: Highly educated unemployed becoming laborers for Rs 500

ई-श्रम योजना : 500 रुपये के लिए श्रमिक बन रहे उच्च शिक्षित बेरोजगार

Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
E-Shram Yojana: Highly educated unemployed becoming laborers for Rs 500
बदायूं। पांच सौ रुपये के लिए बीए, एमएम उच्च शिक्षित बेरोजगार भी श्रमिक बनने से पीछे नहीं हट रहे। सरकार की ई-श्रम योजना के तहत श्रमिक कार्ड के लिए बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित बेरोजगार पंजीकरण करा रहे हैं। अगस्त 2021 में ई-श्रम योजना की घोषणा के बाद अब तक जिले में 13.40 लाख से ज्यादा लोग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के रूप में पंजीकरण करा चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अगस्त 2021 तक जिले में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या करीब 1.40 लाख थी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कोरोना काल के दौरान आपदा राहत भत्ता दिया जा रहा है। अगस्त 2021 में सरकार ने उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भरण पोषण भत्ता की व्यवस्था की थी। इसके लिए ई-श्रम योजना शुरू की गई। इसके तहत 31 दिसंबर 2021 तक पंजीकरण कराने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दो किस्तों में एक-एक हजार रुपये दिए जाने थे। ई-श्रम योजना शुरू होने के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के रूप में पंजीकरण की बाढ़ सी आ गई। 31 दिसंबर 2021 तक जिले में असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 11.17 लाख से ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

ई-श्रम योजना के तहत जिले में अब तक 13.40 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक के रूप में पंजीकरण कराने वालों में करीब 20 फीसदी संख्या महिलाओं की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि ई-श्रम योजना के तहत पंजीकरण कराने वालों में 30 फीसदी से ज्यादा उच्च शिक्षित बेरोजगार हैं। जिले की आबादी करीब 36 लाख है। इसमें 13.40 लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक ई-श्रम योजना के तहत श्रम कार्ड हासिल करने के लिए पंजीकरण कराया है। अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगारों ने ई-श्रम योजना में पंजीकरण कराया है।
99 हजार श्रमिकों के खातों में आए एक-एक हजार रुपये
ई-श्रम योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले जिले में असंगठित क्षेत्र के 99 हजार श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये आ चुके हैं। यह वे लोग हैं जिनका पंजीकरण 31 अक्तूबर तक हो गया था। एक नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों के खातों में भरण पोषण भत्ता भेजने की तैयारी चल रही है। पंजीकरण कराने वालों को पांच-पांच सौ रुपये की चार किस्तें दो बार में दी जानी हैं। मार्च तक इनका भुगतान होना है। अधिकारियों का कहना है कि ई-श्रम योजना में पात्र-अपात्र की अभी कोई सीमा तय नहीं है।
आवेदन के लिए कोई शर्त न होने से बढ़ी संख्या
ई-श्रम योजना के तहत असंगठित क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आवेदक की उम्र 18 से 59 साल होनी चाहिए। हालांकि, उसकी मासिक आयु 15 हजार रुपये से कम होने की शर्त रखी गई है। ई-श्रम के योजना के तहत पोर्टल पर कोई भी पंजीकरण करा सकता है। इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर की आवश्यकता होती है। इसके लिए पात्र-अपात्र की कोई कैटेगरी तय नहीं की गई है।

ई-श्रम योजना के तहत जिले में अब तक 13,400,99 श्रमिक पंजीकरण करा चुके हैं। यह बात सही है कि बड़ी संख्या में उच्च शिक्षितों ने भी पंजीकरण कराए हैं। अब तक 99 हजार लोगों के खातों में एक-एक हजार रुपये बतौर भरण पोषण भत्ता भेजा जा चुका है। 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वालों के खातों में किस्त भेजने की कार्रवाई चल रही है। पात्र-अपात्र को लेकर अभी कोई दिशानिर्देश नहीं हैं।
- अजीत कनौजिया, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed