फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E rikshaw checking abhiyan by police

सिविल लाइंस पुलिस ने चलाया अभियान, 15 ई-रिक्शा पकड़े

Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
E rikshaw checking abhiyan by police
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने गुरुवार को शहर में ई- रिक्शा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से करीब 15 ई-रिक्शा पकड़े गए। जबकि कुछ लोग ई-रिक्शा लेकर भागने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। सभी को हिदायत दी है कि वह दोबारा पकड़े गए तो चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने ई-रिक्शा चेकिंग अभियान की शुरुआत कचहरी तिराहे से की। कचहरी तिराहे पर करीब पांच ई-रिक्शा सवारियां ढोते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक लिया। पुलिस देखकर ई-रिक्शा चालकों के होश उड़ गए। पुलिस ने सवारियों को तो वहीं उतार दिया। कहा कि सवारियां अपने घर तक पैदल जाएं। उसके बाद ई-रिक्शे पकड़कर थाने भेज दिए। इसके बाद पुलिस लाइन चौराहा, लावेला चौक, बाबूराम मार्केट के अलावा कुछ और स्थानों से ई-रिक्शे पकड़े गए। दोपहर तक चले अभियान में करीब 15 ई-रिक्शे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि इनके अधिकांश चालक भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े गए ई-रिक्शा चालकों को शाम तक थाने में बैठाए रखा। उसके बाद हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि शुरुआत में ये ई-रिक्शा बीमार लोगों को अस्पताल या घर पर पहुंचाते दिखे थे। इसलिए इन्हें रोका नहीं गया लेकिन अब इन्होंने सवारियां ढोना शुरू कर दिया है। जो लॉकडाउन के नियमों के विरुद्ध है। फिलहाल सभी चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed