फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-rickshaw overturns after getting caught in a clash between bulls.

Budaun News: सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आकर ई-रिक्शा पलटा

Sat, 04 Jul 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after getting caught in a clash between bulls.
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सांड़ों की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटे ई-रिक्शा में पीछे से आ रही पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस जा भिड़ी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा और बस गड्ढे में जा गिरी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत सात लोग घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र पनौड़ी के पास मुख्य मार्ग पर अचानक दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान अपराह्न एक बजे के करीब ई-रिक्शा बिसौली से सवारियां लेकर मोहम्मदपुर माई जा रहा था। सांड़ लड़ते-लड़ते ई-रिक्शा से टकरा गए। टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रही पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस भी ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा और बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। क्रेन को बुलाकर दोनों वाहनों को गड्ढे से निकाला गया। इससे ई-रिक्शा में बैठे सात लोग, मोहम्मदपुर माई निवासी राम सिंह, राजबाला, संजय, लकी, छोटे, एक अन्य और ई-रिक्शा चालक श्याम बिहारी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की वजह कुछ देर तक वहां यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो सांड़ों के कारण सड़क पर हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed