{"_id":"6866d43db7a7a1cafc02cbba","slug":"e-rickshaw-is-not-safe-for-school-children-action-will-be-taken-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142337-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है ई-रिक्शा, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है ई-रिक्शा, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
ई-रिक्शा में स्कूल के बच्चों को ले जाते हुए। संवाद
बदायूं। स्कूली वाहनों के रूप में ई-रिक्शा मानक पूरा नहीं करते हैं। फिर भी कई स्कूलों के बच्चों को लाने और ले जाने का काम ई- रिक्ता कर रहे हैं। इसके खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ ने कहा कि जो स्कूली वाहन के रूप में पंजीकृत नहीं होंगे, उनको सीज किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने जिले के विद्यालयों की 312 बसों व अन्य स्कूली वाहनों के कागज चेक किए। उसमें से 42 अनफिट मिले हैं। वाहनों की जांच के लिए 15 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है।
दोपहर 12:30 बजे कलक्ट्रेट चौराहे के पास एक ई-रिक्शा में छह बच्चे बैठे थे। रिक्शा जिला अस्पताल से कलक्ट्रेट की ओर जा रहा था। चौराहा पर पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन इनकी इस पर नजर नहीं गई।
--
दोपहर 12 बजे पथिक चौक के पास ई-रिक्शा में 10 बच्चे बैठे थे। आगे की सीट में बैठे बच्चों की वजह से चालक ठीक से रिक्शा का हैंडल नहीं पा रहा था, फिर से वह बच्चों को ले रहा था।
विज्ञापन
--
कोट,
- शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। ई-रिक्शों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ई-रिक्शों को बंद करा दिया जाएगा। स्कूल के बच्चों को पंजीकृत वाहनों से लाने और ले जाने की ही अनुमति होगी। अभिभावकों से अपील है कि वह बच्चों को स्कूल के पंजीकृत वाहनों से ही भेजें। - अमरीश कुमार, एआरटीओ