फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-facility on five power sub centers

पांच विद्युत उपकेंद्रों पर ई-सुविधा शुरू

Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
- देहात के लोगों को नहीं लगानी होगी मुख्यालय की दौड़
विज्ञापन

- ई-सुविधा काउंटर पर मिलेंगी लोगों को कई सुविधाएं

ई-गवर्नेंस के तहत विद्युत विभाग भी तेजी से ऑनलाइन हो रहा है। विद्युत विभाग ने जिले में पांच विद्युत उपकेंद्रों पर ई-सुविधा शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्रों पर बनाए गए ई-सुविधा काउंटर पर लोगों को बिल जमा करने, बिल की त्रुटि ठीक कराने और नया बिल प्राप्त करने समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। खासकर गांव देहात के लोगों को मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। 
विद्युत विभाग में अब तक ज्यादातर गांव मेन्युअल होते थे। ऐसे में गांव देहात के लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने होते थे। बिलों में भी त्रुटियां होती थीं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने जिले में उसावां, अलापुर, बिल्सी, वजीरगंज और दातागंज के विद्युत उपकेंद्रों पर ई-सुविधा के तहत ऑनलाइन बिलिंग काउंटर खोल दिए हैं। यहां विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं को ई-सुविधा का लाभ भी मिल रहा है। ई-सुविधा बिलिंग काउंटर पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली बिल जमा किए जा सकते हैं। अधिशासी अधिकारी छैल बिहारी ने बताया कि सुविधा के तहत जिले के बाकी विद्युत उपकेंद्रों को भी ऑनलाइन करने का काम तेजी से किया जा रहा है। ज्यादातर डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जन सुविधा केंद्रों पर पहले से हो रहे बिल जमा
बदायूं। गांव-देहात के विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए जिले में जनसेवा केंद्रों पर पहले से ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा चालू हो चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि जनसुविधा केंद्र गांव-गांव स्थापित हैं। ऐसे में गांव के उपभोक्ताओं को बिजली बिल गांव में ही जमा करने की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed