{"_id":"570d3ae44f1c1ba40c4a6bb1","slug":"dusty-hot-winds-barely-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल भरी गर्म हवा से बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल भरी गर्म हवा से बढ़ी मुश्किल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
धूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शीतल पेय पदार्थ हुए महंगे, राहगीरों को हो रही परेशानी
अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुई गर्मी दूसरे सप्ताह के गर्म और धूल भरी हवा में तब्दील होने लगी। इससे मौसम दिन ब दिन गर्म होता जा रहा है, जिससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से हवा चलने लगी। हवा के साथ धूल उड़ने पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। दोपहर में धूप तेज होने पर हवा गर्म हो गई। गर्म हवा ने राहगीरों को खूब तपाया। गर्मी अधिक होने से नवरात्र और मंगलवार का व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।
गर्मी बढ़ने की वजह से शहर के मुख्य स्थानों और बाजारों में कोल्ड ड्रिंक और अन्य शीतलपेयों की बिक्री में इजाफा हो गया। अब तक 10 रुपये में बिकने वाली गैरब्रांडेड पानी की बोतल की बिक्री 15 से 20 रुपयों में की जा रही है, जिन्हें खरीदना प्यास से व्याकुल लोगों की मजबूरी हो गई है। इसके साथ ही अंगूर, संतरा, केले आदि रसदार फलों की बिक्री में भी इजाफा हो गया है।