फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dust kept rising in the Mentha factory on the second day as well, causing losses worth crores

Budaun News: मेंथा फैक्टरी में दूसरे दिन भी उठते रहे गुबार, करोड़ों का नुकसान

Fri, 23 May 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dust kept rising in the Mentha factory on the second day as well, causing losses worth crores
उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद
उझानी। कस्बे से सटे गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित भारत मिंट लिमिटेड में बुधवार देर रात लगी भीषण आग पर दूसरे दिन भी काबू नहीं पाया जा सका है। पूरे दिन धुएं के गुबार उठते रहे। आग बुझाने के लिए बदायूं के अलावा बरेली और संभल से भी दमकल की टीम जुटी रही। फैक्टरी मालिक ने नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर दोपहर तक काफी हद तक काबू पा लिया है। मेंथा फैक्टरी के मालिक मनोज गोयल ने बताया कि नुकसान का फिलहाल सही आंकलन नहीं कर पाए हैं। नुकसान काफी हुआ है। स्टॉक में मौजूद मेंथा ऑयल नहीं बचा है। हाइड्रोजन, हीलियम और नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर भी फट हैं। एफएसओ शैलेंद्र सिंह का दावा है कि फैक्टरी के अंदरूनी हिस्से में लगी आग पर भी देर शाम तक काबू लिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने उझानी होकर दिल्ली हाईवे पर आने- जाने वाले वाहनों को संजरपुर के बिल्सी होकर मुजरिया से हाईवे डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

------
लाखों लीटर लग गया पानी
आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी में पांच हजार लीटर पानी था। आग इतनी विकराल थी गाड़ियों को पास के कोल्ड स्टोर और स्वीमिंग पुल से पानी लेना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार पानी के लिए 40 से 50 बार गाड़ियों ने चक्कर लगाया है। आग को काबू करने में लाखों लीटर पानी का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

फैक्टरी में लगे अग्निशमन यंत्रों पर उठे सवाल
बुधवार रात आग की शुरूआत में परिसर में स्थित अग्निशमन यंत्रों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश नहीं की गई। अग्निशमन यंत्र पूरी तरह दुरुस्त थे या नहीं, इसे लेकर कोई भी कुछ बताने का तैयार नहीं है।

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

उझानी में मेंथा ऑयल फैक्टरी मं दूसरे दिन भी उठते धुएं के गुबार। सवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed