फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   During inspection, there was a shortage of room inspectors at the centres, and displeasure was expressed.

Budaun News: निरीक्षण में केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी दिखी, जताई नाराजगी

Fri, 20 Feb 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
During inspection, there was a shortage of room inspectors at the centres, and displeasure was expressed.
सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते प्रयागराज के संयुक्त शिक्षा निदेशक व बरेली जेडी। स
बदायूंं। उप्र शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में संयुक्त शिक्षा निदेशक (अर्थ) महेंद्र सिंह ने बरेली के संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राकेश कुमार के साथ शहर समेत जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक कम होने की बात सामने आई। साथ ही कक्षों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि परीक्षा नकलविहीन कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 98 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर परीक्षाएं संचालित हैं। शुक्रवार को उप्र शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के संयुक्त शिक्षा निदेशक (अर्थ) महेंद्र सिंह ने बरेली के संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज और सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज पर शिक्षकों की कमी नजर आयी।
विज्ञापन

इस पर उप्र शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में संयुक्त शिक्षा निदेशक अर्थ ने जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को केंद्र पर बुलाया। कहा कि जो शिक्षक ड्यूटी करने में लापरवाही कर रहे हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पीएमश्री पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज नागपुर नूरपुर, बगरैन के गौरी शंकर इंटर कॉलेज, डीपी सिंह चिल्ड्रन फ्यूचर कॉलेज, बिसौली के रामश्री मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह चौहान इंटर कॉलेज परसिया, राजकीय इंटर कॉलेज, मदन लाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसमें रामश्री मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह चौहान इंटर कॉलेज परसिया में कमरों में अंधेरा मिला। जिस पर बरेली संयुक्त शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई, तुरंत ही कक्षाओं की खिड़कियां खुलवाई गईं। साथ ही जनरेटर ऑन कराया। कहा कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान देहात क्षेत्र में भी कक्ष निरीक्षकों की कमी देखने को मिली।

छात्राओं की जांच के लिए अलग से बनाएं चेंज रूम या कक्ष
जेडी राकेश कुमार ने सभी केंद्र पर निर्देश दिए कि छात्राओं जांच केवल महिला द्वारा ही कराई जाए। साथ ही छात्राओं की जांच के दौरान चेंज रूम बनाया गया या फिर अलग से एक छोटे कमरे में उनकी जांच की गई। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने चाहिए।



उप सचिव ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
सैदपुर। सय्यद गालिब अली तालिब अली मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बरेली के उप सचिव अनुपम शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए। केंद्र व्यवस्थापक दाऊद अली ने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की पूरी गहनता जांच की। सामाजिक विषय में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 460 थी। जिसमें 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 436 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed