फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   During checking in Bolero Recovered Rs 30 lakh

चेकिंग के दौरान बोलेरो में  बरामद हुए 30 लाख रुपये

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
During checking in Bolero Recovered Rs 30 lakh
चेकिंग के दौरान बोलेरो में  बरामद हुए 30 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बैंक से कैश लेकर म्याऊं पीएनबी जा रहे थे शाखा प्रबंधक
दातागंज के सचल दल ने पड़ताल के बाद छोड़ा

 दातागंज विधानसभा के सचल दल ने चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी से 30 लाख कैश बरामद कर लिया। सभी नोट दो हजार, पांच सौ और सौ के थे। इतनी तादाद में कैश पकड़े जाने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में बैंक अधिकारियों के साथ आयकर विभाग की टीम भी बुला ली गई। पड़ताल में पता लगा कि कैश बदायूं से म्याऊं स्थित पीएनबी की शाखा में ले जाया जा रहा था। इसके बाद कैश छोड़ दिया गया।

विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च पर नजर रखने के लिए जिले में नौ टीमें बनाई गई हैं। सोमवार को दातागंज की टीम के मजिस्ट्रेट अजय कुमार, मदन मोहन और सेंसर पाल एसआई अभिलाष, सिपाही राज कुमार, नरेंद्र कुमार के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। बदायूं की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी को सचल दल ने रोका। तलाशी लेने पर बोलेरो से 30 लाख रुपये का कैश मिला। बोलेरों में सवार लोग इसका हिसाब नहीं दे सके। हालांकि, इन लोगों ने बताया कि कैश बैंक का है। म्याऊं स्थित पंजाब नेशनल बैंक ले जाया जा रहा है। यह लोग कोई कागज भी नहीं दिखा सके। सचल दल ने 30 लाख रुपये की बरामदगी के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। बाद में बैंक के अफसर भी पहुंच गए। अलापुर थाने में लंबे पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद साफ हो गया कि कैश बैंक का ही है। इसके बाद कैश को छोड़ दिया गया। बता दें कि इससे पहले उझानी और बिसौली में कैश बरामद हो चुका है। यह कैश कोषाकार में जमा करा दिया गया था। चुनाव के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश अपने पास रखने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed