{"_id":"687558770bc98791680be32e","slug":"due-to-two-hours-of-rain-waterlogging-in-many-places-in-the-city-people-got-troubled-badaun-news-c-4-1-bly1009-682238-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो घंटे की बारिश से शहर में कई जगह जलभराव, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो घंटे की बारिश से शहर में कई जगह जलभराव, परेशान हुए लोग
विज्ञापन
बारिश के पास रोडवेज बस अड्डे के पास हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : बारिश के पास रोडवेज बस अड्डे के पास हुआ जलभराव। संवाद
बदायूं। रात आठ बजे दो घंटे हुई बारिश से नगर पालिका के इंतजामों की पोल खुल गई। शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बस अड्डे के निकट व अंडरपास में दो-दो फुट पानी भर गया। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण मंडी समिति परिसर, दातागंज तिराहा, उसावां रोड और अलापुर मार्ग समेत कई अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया तो बस स्टैंड और अंडरपास में पानी भर जाने के कारण कई वाहन फंस गए। बंद हो जाने के कारण चालक वाहनों को खींचते दिखे। इसके अलावा कई सरकारी कार्यालयों, मकानों और दुकानों में भी पानी घुस गया।
--
इन क्षेत्रों में भी भरा पानी
गांधी ग्राउंड, कृष्णापुरी, बड़ा बाजार, सदर बाजार, कल्याण नगर, दातागंज मार्ग, मंडी समिति, नेकपुर, छह सड़का आदि।
--
बिजली गुल होने से परेशान रहे लोग
बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक कई इलाकों की बिजली गुल रही।
--
अस्पताल में अंधेरा... मरीज बेहाल
जिला अस्पताल में बिजली बंद होने से आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रहीं। डॉक्टरों को टॉर्च और मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन भी परेशान नजर आए।