{"_id":"6a1203030cf94fc12b03b1a8","slug":"due-to-the-scorching-heat-a-holiday-has-been-declared-in-anganwadi-centres-badaun-news-c-123-1-bdn1037-164577-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
Sun, 24 May 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 24 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 22 मई से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि कि भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य हित में यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका अपने केंद्र पर उपस्थित रहेंगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कारागार में चार बच्चों की देखभाल पर जोर
बदायूं। संयुक्त निगरानी समिति ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षित बचपन के तहत चिह्नित चार बच्चों की आवश्यकताओं की समीक्षा की।
समिति ने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में चार बच्चे अपनी माताओं के साथ कारागार में संवासित हैं। उनकी व्यक्तिगत देखभाल योजना के फॉलोअप और काउंसलिंग के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने घर पर रह रहे बच्चों को भी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।