फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to the high arrival of paddy in the market, there was a jam on the highway

Budaun News: मंडी में धान की आवक अधिक होने से हाईवे पर लगा जाम

Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Due to the high arrival of paddy in the market, there was a jam on the highway
बिल्सी में कछला-शाहबाद हाइवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गल्ला मंडी में इन दिनों धान और बाजरा की अधिक आवक होने के कारण यहां बाइपास पर सुबह से जाम की स्थिति बन जाती है। इससे इधर से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को यहां ऐसा ही देखने को मिला। सुबह से बाइपास पर वाहनों की दोनों ओर लाइन लगना शुरु हो गई। इससे यहां करीब तीन घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दीपावली के कारण कई दिन गल्ला मंडी बंद रही। इस कारण शुक्रवार से यहां मंडी में उपजों की अधिक आवक हो गई है, जिसकी वजह से बदायूं चौराहे से लेकर रंजना तिराहे तक लंबा जाम लग गया। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुरादाबाद से मैनपुरी को जाने वाली रोडवेज बस भी जाम में तीन घंटे फंसी रही। इससे बस में बैठीं सवारियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। क्षेत्रवासी डीके गुप्ता ने बताया कि एक साथ अधिक संख्या में किसानों के गल्ला मंडी धान लेकर पहुंचने से आए दिन जाम लग जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर के देववाणी और बदायूं चौराहे पर पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जानी चाहिए, ताकि जाम की स्थिति न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed