फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to repair work at Malgaon gate, traffic on Bareilly-Badayun road remained closed throughout the day.

Budaun News: मलगांव फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते दिन भर बंद रहा बरेली-बदायूं मार्ग पर आवागमन

Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Due to repair work at Malgaon gate, traffic on Bareilly-Badayun road remained closed throughout the day.
मलगांव रेलवे फाटक पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
बिनावर। मलगांव फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक मरम्मत कार्य चलने के कारण दिन भर आवागमन ठप रहा। बरेली को जाने वाले बड़े वाहन कुंवरगांव, आंवला, भमोरा होकर गुजरे। इस कारण दिन भर मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


बरेली-बदायूं मार्ग के बीच में बिनावर के पास मलगांव रेलवे क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के चलते इसे सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रखा गया। इसके चलते नवादा चौकी से ही वाहनों को रोक दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ भमोरा मोड़ से वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया। ऐसे में वाहन कुंवरगांव, आंवला, भमोरा होते हुए करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाते हुए बरेली से आए व गए। छोटे वाहनों के अलावा रोडवेज बसें व ट्रक भी इधर से ही गुजरे। ऐसे में इस मार्ग पर जाम लगा रहा। इधर, आंवला होकर आने-जाने के चलते डग्गामार वाहन व रोडवेज बसों ने भी किराया बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed