फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to lack of fogging in Bilsi, mosquito infestation increased

Budaun News: बिल्सी में फॉगिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of fogging in Bilsi, mosquito infestation increased
बिल्सी। मौसम में आए परिवर्तन से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया हैं। नगर और देहात के इलाकों में फॉगिंग व दवा छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दो, पांच, हनुमानगढ़ी, देववाणी, गणेशनगर, साहबगंज, तहसील रोड के अलावा अन्य स्थानों में लंबे समय स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अभी तक फागिंग शुरू नहीं कराई है। इससे इन स्थानों में लगातार मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला एक निवासी अनूप सक्सेना, दीपक वाष्र्णेय, अरुण कुमार, जेपी सिंह कहना है कि पालिका की ओर से सीताराम तिराहे से कोतवाली जाने वाले मार्ग की नालियों की उचित ढंग से सफाई नहीं कराई जाती है। नालियां हर समय कीचड़ और गंदगी से भरी रहती हैं। ऐसे में मच्छरों की बढ़ती संख्या से एक बार फिर मलेरिया और डेंगू फैलने का खतरा है। पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने बताया कि नियमित सफाई कराई जा रही है। शीघ्र ही नगर में एक अभियान चलाकर फागिंग की जाएगी। ताकि नगर में किसी तरह के संक्रामक रोग न फैलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed