फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Due to heat, a woman fainted near Lavela Chowk

Budaun News: गर्मी के चलते लावेला चौक के पास गश खाकर गिरी महिला

Thu, 24 Apr 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, a woman fainted near Lavela Chowk
शहबाजपुर रोड से छाता लगाकर गुजरती महिला। संवाद - फोटो : kathua
बदायूं। अब गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का असर शुरू हो गया और शाम तक जारी रहा। लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले बाजार और चौराहे पर भीड़ कम नजर आई। लावेला चौक के पास धूप में एक महिला गश खाकर जमीन पर गिर गई। दुकानदारों ने उसे किनारे लिटाया और मुंह पर पानी की छींटे मारी तो उसे होश में आया। कुछ देर बैठने के बाद वह चली गई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 41.01 डिग्री पर पहुंच गया। यह कल के सापेक्ष कम था लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं। एक महिला अपने साल भर के बच्चे के साथ जोगीपुर से लावेला चौक की तरफ जा रही थी। गर्मी के कारण पैदल चलते-चलते महिला और बच्चा अचानक जमीन पर गिर गए। महिला बेहोश हो गई थी। दुकानदारों ने देखा तो उसे उठाकर साइड में लिया दिया। इसके बाद मुंह में पानी की छींट डालकर उसे उठाया और ओआरएस का घोल दिया। कुछ देर बाद महिला होश में आई। इस दौरान उसका बच्चा रोता रहा।
विज्ञापन

गर्मी के कारण कंठ सूखने पर लोग नींबू पानी, शिंकजी, गन्ने का रस, कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटे में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। पारा भी एक-डेढ़ डिग्री ऊपर जा सकता है। मौसम का यह तेवर खेती के लिए अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि ज्यादातर किसान गेहूं की कटाई-मड़ाई कर चुके हैं। जो बाकी बचे हैं, उनके लिए भी मौसम ने पूरा मौका दिया है। गर्मी के तीखे तेवर देख लोग बाहर निकलने से बचते रहे। नौकरी पेशा और स्कूल के बच्चों को मजबूरी में बाहर निकलना पड़ा। ऐसे में लोग छाता लगाए नजर आए। शाम होने पर लोग बड़ा बाजार, छह सड़का, घंटा घर समेत अन्य बाजारों में खरीदारी करने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


गर्मी में ये बरतें सावधानियां
- तेज गर्म हवाओं में बाहर जाने से बचें, नंगे बदन और नंगे पैर धूप में न निकलें।
- घर से बाहर ढीले कपड़े पहनकर निकलें, ताकि उनमें हवा लगती रहे।
- ज्यादा टाइट और गहरे रंग के कपड़े न पहनें।
- खाली पेट बाहर न जाएं और ज्यादा देर भूखे रहने से बचें।
- सिर पर गीला या सादा कपड़ा रखकर चलें।
- चश्मा पहनकर बाहर जाएं, चेहरे को कपड़े से ढक लें।
- घर से ठंडा शरबत, आम पना, शिकंजी, खस का शर्बत आदि पीकर निकलें।
- बहुत ज्यादा पसीना आए तो फौरन ठंडा पानी न पीएं। सादा पानी भी धीरे-धीरे करके पीएं।
- घर को ठंडा रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed