फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drunken youth climbs on a pole, dies due to electric shock

Budaun News: नशे में खंभे पर चढ़ा युवक, करंट लगने से मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth climbs on a pole, dies due to electric shock
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सपरेड़ा में सोमवार शाम नशे में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़े 20 वर्षीय मनोज की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनोज मौर्य ने सोमवार सुबह से ही शराब पीनी शुरू कर दी थी। वह दिनभर नशे में घूमता रहा। शाम के समय जब नशा कम हुआ तो वह फिर से शराब पीने के लिए रुपये मांगने घर पहुंचा, लेकिन परिजनों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर वह नाराज होकर घर से चला आया। वह घर से सीढ़ी भी उठा लाया।
विज्ञापन

उसने सीढ़ी घर के नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के खंभे से लगी दी और फिर सीढ़ी से होकर खंभे पर चढ़ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसने हाईटेंशन लाइन के तार पकड़ लिए। करंट लगने से उसकी मौत हो गई और वह खंभे से नीचे आ गिरा। सूचना मिलने परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए और शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। देर शाम मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि मनोज की काफी समय से मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed