{"_id":"696be9c80c67d55b250ce072","slug":"drunkards-created-ruckus-in-katha-pandal-report-filed-against-four-people-badaun-news-c-123-1-bdn1010-155208-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कथा पंडाल में शराबियों ने मचाया उत्पात, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कथा पंडाल में शराबियों ने मचाया उत्पात, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Sun, 18 Jan 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
कथा परिसर में चले ईंट-पत्थर से घायल सावित्री। संवाद
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मन्नूनगर में भागवत कथा के दौरान शराबियों के कथा पंडाल में घुस आने से विवाद हो गया। गाली-गलौज हुई फिर जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे कथा सुनने आई एक महिला ईंट लगने से घायल हो गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शुक्रवार की शाम मन्नूनगर गांव में एक घर में भागवत कथा चल रही थी। इसी दौरान कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर कथा प्रांगण में पहुंच गए। कुछ लोगों ने शराबियों का विरोध किया, तो उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कथा सुन रही गांव की युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं। युवती के परिजन तथा अन्य ग्रामीण कथा स्थल छोड़कर जाने लगे तो शराबी युवक उसके साथ मारपीट करने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों के परिजन और अन्य साथी भी मौके पर पहुंचकर ईंट पत्थर फेंकने लगे। इससे भगदड़ मच गई। सावित्री पत्नी कल्लू के सिर में ईंट लग जाने से वह घायल हो गईं। इस मामले में पंकज की ओर से गांव के ही तुलसी पुत्र कल्लू, ऊना पुत्र करन सिंह, विकास पुत्र कुन्नू यादव व धीरू पुत्र कल्लू को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। शनिवार को बिसौली सीओ सुनील कुमार सिंह ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस लगा दी गई है।