फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drunk man reached his in-laws house and created a ruckus to get divorce from his wife

Budaun News: नशे में ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी से तलाक लेने के लिए किया हंगामा

Thu, 17 Apr 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drunk man reached his in-laws house and created a ruckus to get divorce from his wife
इस्लामनगर। नशे की हालत में युवक ने अपनी ससुराल में पत्नी से तलाक लेने पहुंचा और हंगामा किया। उसका कहना था कि वह चंडीगढ़ में एक महिला से दूसरी शादी करेगा। इस हंगामे से परेशान पत्नी के परिवार वालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवक को उसके घर भेज दिया है।
विज्ञापन

महरोला निवासी एक महिला की शादी 15 वर्ष पूर्व ग्राम पाठक बेहटा के धर्मवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ रहने लगा। आरोप है कि वह समय-समय पर अपने ससुरालियों से दहेज की मांग करता था। ससुराल वालों का आरोप है कि चड़ीगढ़ में धर्मवीर पड़ोसी महिला के चक्कर में फंस गया और अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। जब समस्या ज़्यादा ही बढ़ गई तो महिला के परिवार वालों ने उसके खिलाफ थाना इस्लामनगर में दो माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे है। पति दूसरी औरत के साथ ही रहता है। मना करने पर अक्सर मारपीट करता है। पति का कहना है कि वह दूसरी महिला के साथ रहना चाहता और अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है। महिला की मां ने कहा कि अब इस उम्र में वह पुत्री को कहां ले जाएं। विवाद बढ़ा तो दाेनों को मीडिएशन सेंटर भेजा गया था। पति भी पहुंचा और कोई सुलह-समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों का मामला अब कोर्ट भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed