फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Driver dozes off, truck crashes into barrier; helper injured.

Budaun News: चालक को आई झपकी, ट्रक बैरियर में भिड़ा, हेल्पर घायल

Fri, 25 Sep 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Driver dozes off, truck crashes into barrier; helper injured.
वजीरगंज के पास गंगा एक्सप्रेस पर बैरियर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक। संवाद
वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे चालक को झपकी आने के कारण चावल से भरा ट्रक दूसरी साइड में लगे बैरियर से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हेल्पर को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

बताया गया कि ट्रक दिल्ली से चावल लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते नेपाल जा रहा था। रैंप नंबर 168 के पास पहुंचते ही चालक अकील अहमद (30) निवासी औरंगाबाद, थाना मैगलगंज, जिला लखीमपुर खीरी को अचानक झपकी लग गई। इससे ट्रक दूसरी साइड पर चला गया और नाला पार करते हुए साइड बैरियर से टकरा गया।
विज्ञापन

ट्रक में मौजूद हेल्पर लक्ष्मीकांत (25) निवासी सिंधौली, जिला शाहजहांपुर को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हेल्पर को सीएचसी वजीरगंज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल हेल्पर को तत्काल सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया गया। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed