{"_id":"68f7d4b51316e62c7a089084","slug":"driver-dies-as-tractor-trolley-overturns-badaun-news-c-123-1-bdn1012-149442-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
सहसवान। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे सहसवान कछला मार्ग पर जीटीआई कॉलेज के पास हुआ।
नगर के मोहल्ला शहबाजपुर भट्टी टोला निवासी आबिद रजा (28) पुत्र अम्मन खां ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली का पहिया साइड में बने गड्ढे में उतर गया। पहिया गिरने से ट्रॉली अचानक पलट गई। आबिद ट्रॉली के नीचे दब गया। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल ट्रॉली के नीचे दबे युवक को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रॉली पलटने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। संवाद