फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Driver died after being beaten on suspicion of battery theft, last rites not performed

Budaun News: बैटरी चोरी के शक में पिटाई से चालक की मौत, नहीं किया अंतिम संस्कार

Wed, 04 Jun 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Driver died after being beaten on suspicion of battery theft, last rites not performed
प्रमोद का फाइल फोटो।
बदायूं। ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के शक में सोमवार रात चालक को पांच लोगों ने घर में घुसकर इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ ने समझाया लेकिन वह लोग नहीं माने।
विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी प्रमोद कुमार प्राइवेट गाडियां चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। गांव के रहने वाले फनीस कुमार सिंह के ट्रैक्टर की बैटरी पिछले दिनों चोरी हो गई थी। उसने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। रविवार को फनीस ने प्रमोद पर शक जताते हुए पुलिस को नाम बताया। पुलिस प्रमोद की तलाश में उसके घर भी दबिश देने गई, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को वह बिसौली से घर लौट रहा था, तभी फनीस व अन्य लोगों ने रास्ते में ही उसको घेरा, लेकिन वह किसी तरह से बचकर घर पहुंच गया। सोमवार रात करीब आठ बजे कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया और तो वह भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिसौली पर भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार रात करीब एक बजे इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, आरोपी गांव से भाग निकले। मृतक की पत्नी ममता ने गांव के ही फनीस कुमार सिंह, उसके बेटा सुदीप कुमार सिंह उर्फ भोलू, धर्मेंद्र लल्ला, मनदीप सिंह, विवेक के खिलाफ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पाेस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चार बेटी व एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

प्रमोद की मौत के बाद बेटी दीक्षा, शिवानी, गौरी, प्रियांशी तथा बेटा बिराज के सिर से पिता का साया ही उठ गया। बच्चों समेत पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
- आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही आरोपियाें को जेल भेजा जाएगा। परिवार के लोगों को भी समझाया जा रहा है। कठोर कार्रवाई कराएंगे। - सुनील कुमार, सीओ बिसौली

प्रमोद का फाइल फोटो।

प्रमोद का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed