फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drain construction work stopped

Budaun News: रोका गया नाला निर्माण का काम

Sun, 22 Jun 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drain construction work stopped
हाईकोर्ट पहुंचा नाला निर्माण का मामला, पैमाइश को पहुंचे डीएम समेत कई अ​धिकारी। संवाद
उसावां। नगर पंचायत की ओर से एमएफ हाईवे किनारे जा रहे नाला निर्माण कराया जा रहा है। किसान ने नाला निर्माण वाली जगह को खुद की जगह बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर डीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाया और जमीन पैमाइश कराई। अब कार्रवाई की रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


नाला निर्माण कार्य एमएफ हाईवे किनारे किया जा रहा था। कस्बा निवासी एमपी सिंह ने वहां पर अपनी जमीन होने का दावा करते हुए नाला निर्माण करने रोकने शिकायत भी की। इसके 15 दिन पहले पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम अवनीश राय की मौजूदगी में नाला निर्माण वाली जगह की पैमाइश कराई गई। नायब तहसीलदार छविराम सिंह, कानूनगो सत्यप्रकाश व राकेश सिंह, लेखपाल राहुल सिंह ने जगह की पैमाइश की। मौके पर एमपी सिंह का रकबा पूरा बताया गया है। इसके अलावा नाला निर्माण जिस स्थान पर हो रहा है। वह जगह पीडब्ल्यूडी की बताई जा रही है। बाद में एसडीएम ने बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजी जाएगी। अगले आदेश तक नाले का निर्माण कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed