फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr. Dataganj. Shailesh's The BJP rebellion

दातागंज में डॉ. शैलेष ने की भाजपा से बगावत

Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, आज कराएंगे नामांकन
विज्ञापन

कुछ ही समय पहले भाजपा में शामिल हुए डॉ. शैलेष पाठक टिकट न मिलने पर बगावत की राह पर चले गए हैं। मंगलवार को उन्होंने एलान किया कि वह पीस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। 2012 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हैसियत से 53 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे डॉ. पाठक को इसी प्रदर्शन के आधार पर भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन भाजपा ने राजीव सिंह बब्बू को प्रत्याशी बना दिया।

डॉ. शैलेष ने मंगलवार को यहां बुध बाजार स्थित अपने आवास पर समर्थकों को इकट्ठा करके पीस पार्टी से चुनाव लड़ने का एलान किया। पीस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश मैथिल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौकेेे पर डॉ. शैलेष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने टिकट वितरण करते हुए प्रत्याशियों का प्रोफाइल भी नहीं देखा। उन्हें पिछले चुनाव में 53 हजार वोट मिले थे लेकिन इसे नजरंदाज कर दिया गया। जिसे सिर्फ 14 हजार वोट मिले, उसे टिकट दे दिया गया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी वह भाजपा की जमानत जब्त करा देंगे। सभा में कयूम अंसारी, ओमपाल राठौर, राकेश वर्मा आदि ने भी विचार रखे। डॉ. शैलेष ने नामांकन पत्र भी मंगा लिया है। वह बुधवार को दोपहर 12 बजे नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed