{"_id":"6a02294fcf9d9071c50b00db","slug":"dr-awadheshs-troubles-set-to-mount-dm-to-send-report-to-administration-for-action-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163644-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बढ़ेंगी डॉ. अवधेश की मुश्किलें, कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजेंगे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बढ़ेंगी डॉ. अवधेश की मुश्किलें, कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजेंगे डीएम
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के चर्चित राधिका अस्पताल प्रकरण में तत्कालीन एमओआईसी डॉ. अवधेश राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रसव के दौरान महिला के सीने पर बैठकर डिलीवरी कराने के वायरल वीडियो मामले में अब प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई का दायरा और व्यापक हो गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त जांच टीम पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी है, जबकि जांच रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर चुके हैं। जांच लगभग अंतिम चरण में है और अगले दो दिनों में पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा सकती है। शासन स्तर पर रिपोर्ट पहुंचने के बाद डॉ. अवधेश राठौर के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि बीते 27 अप्रैल को कादरचौक क्षेत्र स्थित राधिका अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के सीने पर बैठकर डिलीवरी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन हरकत में आया और जांच बैठा दी गई। इस प्रकरण में डॉ. अवधेश राठौर और उनकी बहन के खिलाफ कादरचौक थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
अब जांच में अस्पताल संचालन, चिकित्सकीय मानकों की अनदेखी और विभागीय संरक्षण जैसे बिंदुओं को भी शामिल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया है। शासन स्तर से लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
वहीं कादरचौक सीएचसी में तैनात अन्य कर्मचारियों और स्टाफ की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को हटाने अथवा उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है। एसडीएम सदर व जांच अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि दो दिन में वह जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इस पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - अवनीश राय, डीएम