{"_id":"6824f78979a975a3960591a4","slug":"dr-ambedkars-birthday-celebration-in-musa-nagla-today-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139417-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मूसा नगला में डा. आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मूसा नगला में डा. आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह आज
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूसा नगला में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में धम्म बंधुओं को आमंत्रित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री असीम अरुण होंगे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जन्मोत्सव समारोह के आमंत्रण पत्र में गांव में आंबेडकर पार्क का उद्घाटन किया जाना भी शामिल है।
खेत पर कब्जे का आरोप
बिसौली के मोहल्ला मालियान वार्ड 23 नई बस्ती निवासी गुरुदत्त पुत्र चंद्रपाल ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। उन्होंने बताया कि मूसा नगला निवासी में उनके खेत के मामले में एक वाद एडीएम के न्यायालय में चल रहा है। गांव के कुछ लोग उनके खेत पर अवैध रूप से आंबेडकर पार्क का निर्माण कराना चाहते हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने कहा कि यहां आयोजन के दौरान आंबेडकर पार्क और मूर्ति स्थापना नहीं होने दी जाएगी।