{"_id":"68449230a2888fa4ba04f637","slug":"dowry-murder-case-filed-against-six-people-including-husband-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140780-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव महलोली में चार दिन पहले एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका की मां ने उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धिमरपुरा निवासी मीना देवी ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री सोनम की शादी ग्राम महलोली निवासी भूदेव के साथ 15 जुलाई 2024 को की थी। शादी में पांच लाख का दहेज भी दिया, मगर पुत्री के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन पुत्री के साथ मारपीट करते थे।
आरोप लगाया कि तीन जून 2025 की सुबह पति भूदेव और अन्य ससुराल वालों ने दहेज की खातिर सोनम का गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि सोनम के पति भूदेव समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।