फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Double murder: Forensic report will confirm rape of women

दोहरा हत्याकांड : फोरेंसिक रिपोर्ट से होगी महिलाओं से दुष्कर्म की पुष्टि

Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Forensic report will confirm rape of women
पोस्टमार्टम के दौरान जांच को भेजी गई थी स्लाइड बनाकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर की दो महिलाओं की हत्या का खुलासा हो चुका है। सभी हत्यारोपी जेल भेजे जा चुके हैं लेकिन दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं इसकी पुष्टि होना शेष है। इसके लिए पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है।
पांच जुलाई को दोनों महिलाओं के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए थे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने की थी। रिपोर्ट में दोनों महिलाओं की गला दबाकर हत्या बताई गई थी लेकिन दोनों शव ज्यादा खराब हो जाने की वजह से यह पता नहीं चल सका था कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।
विज्ञापन

इसके लिए पैनल ने स्लाइड बनाकर जांच को मुरादाबाद फोरेंसिक लैब भेज दी थी। तब से उसहैत, सिविल लाइंस और एसओजी टीम छानबीन में लगी रही। सोमवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। इसमें कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे समेत सात आरोपी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टतया दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था लेकिन उनके साथ कोशिश जरूर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आरोपियों ने पुलिस को कितना सच बताया था, इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट से होगी। ऐसे में पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ अन्य साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
-
पंद्रह साल पहले कोल्ड स्टोर में हुई थी मजदूर की मौत
दो महिलाओं की हत्या के अलावा राम कोल्ड स्टोर में करीब पंद्रह साल पहले एक मजदूर की मौत हुई थी। बताते हैं कि मजदूर उसी पानी के टैंक में गिर गया था। कुछ लोगों ने इसे हत्या बताया था। बताते हैं कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस ने मजदूर की मौत को हादसा मान लिया था।

--
कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे की जमानत मंजूर



दोहरे हत्याकांड में शामिल कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे मयूर गुप्ता की मंगलवार शाम जमानत मंजूर हो गई। सोमवार को एसएसपी डाॅ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते मयूर गुप्ता समेत सात लोगों को जेल भेजा था। इसमें मयूर को साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाया गया था। मंगलवार को सीजेएम मो. साजिद की अदालत से मयूर को जमानत दे दी। हालांकि बताया जा रहा है कि उसे बुधवार को जेल से रिहा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed