फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Domineering couple creates ruckus, teases grandmother and granddaughter

Budaun News: दबंग दंपती का उत्पात, दादी व नातिन से छेड़खानी

Tue, 29 Jul 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Domineering couple creates ruckus, teases grandmother and granddaughter
बदायूं। उघैती थानाक्षेत्र के एक दंपती पर प्लाट पर कब्जे का आरोप है। दंपती के बेटे ने पीड़ित परिवार की एक किशोरी के साथ छेड़खानी की। उसके बाद किशोरी की दादी के साथ बदसलूकी की। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर राज्य महिला आयोग को भेजी शिकायत में बताया कि गांव के एक दंपती उनके प्लाट पर अवैध कब्जा करना चाहते है। इस वजह से दंपती ने उनके व उनके भाई की पत्नी के खिलाफ झूठे मुकदमे भी दर्ज करा दिए हैं। आरोप है कि दंपती का बेटा उनकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता है। एक माह पूर्व उसने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर दंपती ने बेटे को गांव से भगा दिया था। 24 जुलाई की सुबह दस बजे आरोपी ने उनकी मां के साथ रास्ते में बदसलूकी की। उन्हें पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। मां के साथ अश्लील हरकत की। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व राज्य महिला आयोग से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed